कनहर डूब क्षेत्र के भिसुर गाँव मे में चला प्रशासन का बुलडोजर, कई मकान हुए ध्वस्त ||

---Advertisement---

 

अमवार / सोनभद्र | कनहर सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र भिसूर गांव में बुधवार को तहसीलदार दुद्धी बृजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व पहुंची राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन टीम की मौजूदगी में डूब क्षेत्र के कई घरों को बुलडोजर के द्वारा ध्वस्त किया गया | जिससे वहां मौजूद विस्थापितों के बीच हड़कंप मच गया | आपको बता दें कि सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से डूब क्षेत्र के लोगों को नोटिस के माध्यम से अपील किया था कि आप लोग स्वयं ही अपने – अपने घरों को ध्वस्त करके पुर्नवास कॉलोनी अमवार में चले जाएं, क्योंकि डैम का काम लगभग पूरा हो चुका है और इसी वर्ष 15 जून ( वर्षा ऋतु) से पानी रोकने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी | प्रशासन द्वारा मकान ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से डूब क्षेत्र के लोगों में खलबली मच गया है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment