अमवार डैम किनारे बालू के अवैध भंडारण करने की सूचना फर्जी

---Advertisement---

रवि सिंह,,,

कार्यदायी संस्था द्वारा बारिश में कार्य करने के लिए अधिकृत तौर पर एकत्र किया बालू

दुद्धी, सोनभद्र। कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध के समीप बालू का अवैध रूप से भंडारण की शिकायत मिलने पर बुधवार को अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा खनन विभाग के अधिकारीयों के साथ मौके का जायजा लिया। एकत्र बालू का नापी कराने के बाबत इस बाबत कंपनी के नुमाइंदो से पूछताछ कर भंडारण से संबंधित पत्रावली को तलब किया।
एडीएम श्री मिश्रा ने बताया कि कनहर डैम किनारे बालू के अवैध भंडारण करने की सूचना पूरी तरह से फर्जी है। मौके की जांच में ज्ञात हुआ कि निर्माणाधीन कनहर परियोजना के निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा उसे बारिश में कार्य करने के लिए अधिकृत तौर पर एकत्र किया जा रहा है। जिससे सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट को तय समय सीमा के अंदर तैयार किया जा सके। इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश पुर्वाधिकारियों एवं शासन द्वारा दिया गया है। मौके पर मिले बालू की नापी कराई गई है। कंपनी के मौजूद नुमाइंदो को समस्त पत्रावली के साथ मुख्यालय पर तलब किया गया है। यदि कही कुछ गड़बड़ी मिली, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment