अपराध शाखा  सोनभद्र द्वारा छल एवं कपट पुर्वक फर्जी प्रमाण पत्र तथा बैंक ड्राफ्ट बनाकर धोखा धड़ी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

---Advertisement---

सोनभद्र,,,अपराध शाखा  सोनभद्र द्वारा छल एवं कपट पुर्वक फर्जी प्रमाण पत्र तथा बैंक ड्राफ्ट बनाकर धोखा धड़ी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 07.09.2021 को वादी अश्वनी पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय निवासी कालेज आफ पैरामेडिकल साइंसेज अमिरति थाना रा0गंज सोनभद्र के द्वारा यह मुकदमा दर्ज कराया गया कि विपक्षीगण द्वारा छात्रों के एडमीशन, व सभी कागजात फीस के नाम पर फर्जी डिमाण्ड ड्राफ्ट देकर प्रार्थी के साथ धोखाधडी कर 535000 /-(पांच लाख पैतीस हजार रुपया) ठग लिया गया है। जिसके सम्बन्ध मे थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 480/21 धारा 419/420/467/468/471 भादवि बनाम 1-दीपक सिह पुत्र निदेशक ज्योति कंसल्टेन्सी फर्म स्थित न्यु एरिया स्टेशन रोड पी0एन0बी0 बिल्डिंग द्वितीयतल( दुर्गा मंदिर के निकट ) नवादा बिहार 805110 2- संजय पुत्र अज्ञात 3- अविनाश कुमार सिह पुत्र अरविन्द कुमार सिह निवासी गोर्तरा, पोस्ट भरुब, जिला औरंगाबाद के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त घटना मे संलिप्त वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु डॉ0 यशवीर सिंह,पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में दौरान विवेचना प्रकाश मे आये अभियुक्त अविनाश कुमार सिंह उर्फ अविनाश कुमार पुत्र अरविन्द कुमार सिंह निवासी गोरतारा थाना ओबरा जिला औरंगाबाद (बिहार) उम्र करीब 27 वर्ष को दिनांक 24.04.2023 को अपराध शाखा पुलिस टीम सोनभद्र द्वारा सर्विलांस व मुखबिर की मदद से पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया तथा आज दिनांक 26.04.2023 को अभियुक्त अविनाश कुमार सिंह उपरोक्त के विरुद्ध 14 दिवस का ट्राजिट रिमाण्ड लिया गया। आज अभियुक्त अविनाश कुमार सिंह उपरोक्त को थाने पर लाकर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तारी की विवरण निम्नवत् है-

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. अविनाश कुमार सिंह उर्फ अविनाश कुमार पुत्र अरविन्द कुमार सिंह निवासी गोरतारा थाना ओबरा जिला औरंगाबाद (बिहार) उम्र करीब 27 वर्ष ।

*वांछित अभियुक्त गण का विवरणः-*
1. विजय कुमार पुत्र स्व0 जयराम शर्मा निवासी ग्राम बड़हेता जिला जहानाबाद हाल पता सीडीए कालोनी नियर पतंजली की दुकान पटेल नगर थाना शास्त्रीनगर पटना (बिहार)
2. अफसर परवेज पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम बारा थाना चाकन जिला गया (बिहार) ।

*गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-*
1. निरीक्षक रमेश यादव अपराध शाखा जनपद सोनभद्र ।
2. निरीक्षक रामकुमार यादव अपराध शाखा जनपद सोनभद्र ।
3. मु0आ0 बृजेश कुमार सुर्यवंशी अपराध शाखा जनपद सोनभद्र

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment