दो नाबालिग बच्चों को छोड प्रेमी के संग भाग रही महिला धराई

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान) सोनभद्र)

जिला प्रोवेशन अधिकारी को
दिनांक 26-04-2023 को विशेष सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि रोडवेज स्टैंड रावर्टसगंज मे एक महिला अपने दो नाबालिग बच्चों को वाही पर ही छोडकर अपने प्रेमी के संग कही जा रही है जिसे तत्कालसंज्ञान लेते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के आदेश पर जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक,गायत्री दुबे सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए निर्देशित किया गया। जिसपर टीम द्वारा तत्काल रोडवेज पहुच कर महिला व उसके साथी से पूछ ताछ किया गया, महिला द्वारा बताया गया कि मेरे पति गई दुर्घटना मे मृत्यु हो गयी है, हम अपना घर बसाना चाह रहे है,परन्तु दोनो बच्चों को अपने साथ नही रखना चाहते ।महिला के प्रेमी द्वारा बताया गया कि महिला दोनो बच्चों को छोड कर रोडवेज से जा रही थी हम भी उसी के साथ रहते है। उसके बाद टीम द्वारा तत्काल नाबालिग बच्चों को अपने अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु ले जाया गया। महिला व उसके प्रेमी को थाना कोतवाली ले जाकर पूछ ताछ की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment