कोन/सोनभद्र कोन।उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कोन के अध्यक्ष पद पर विजय शंकर जायसवाल और महामंत्री पद पर जयदीप गुप्ता को एक बार फिर मनोनित किया गया।संरक्षक शुशील कुमार जायसवाल ने बताया की व्यापार मंडल की मासिक बैठक बुधवार को कराई गई जिसमे पदाधिकारियों के कार्यकाल पूरा होने पर नए कमेटी के गठन के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई जिसमे उपस्थित सभी व्यापारियों ने पूर्व के पदाधिकारियों के कार्यकाल को अच्छा बताते हुए सर्व सहमति से एक बार पुनः अध्यक्ष विजयशंकर् जायसवाल,महामंत्री जयदीप गुप्ता और कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल को चुना।वही इस मौके पर संरक्षक शुशील जायसवाल,लक्ष्मी कुमार,ओमप्रकाश,राजू बाबा समाजसेवी,लियाकत अली,संजय,दिलीप,काजू,विजय,अजय समेत दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।
कोन व्यापार मंडल अध्यक्ष बनाए गए विजय शंकर जायसवाल
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, April 26, 2023 7:42 AM
---Advertisement---

