रायपुर पुलिस द्वारा 10 किग्रा गांजा व 01 मोटर साइकिल के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार –

---Advertisement---

रायपुर/सोनभद्र  पुलिस द्वारा 10 किग्रा गांजा व 01 मोटर साइकिल के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार –

जनपद सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों के तस्करी/व्यापार में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 25.04.2023 को मुखबिर की सूचना पर नकटुआ बंधा के पास से 01 मोटर साइकिल पर कुल 10 किग्रा गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त 1- विनोद पासवान पुत्र लक्ष्मण पासवान निवासी ग्राम चौधरवा थाना अधौरा जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र लगभग 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया जिसकी तलास जारी है । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-30/23 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
विनोद पासवान पुत्र लक्ष्मण पासवान निवासी ग्राम चौधरवा थाना अधौरा जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र लगभग 26 वर्ष ।

*वांछित अभियुक्त-*
गोविन्द पासवान पुत्र लक्ष्मण पासवान निवासी ग्राम चौधरवा थाना अधौरा जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र लगभग 22 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*
1- कुल 10 किग्रा गांजा
2- 01 अदद मोटर साइकिल ( टीवीएस)

*पुलिस टीम का विवरणः-*
1- उ0नि0 धर्मेन्द्र यादव, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
2- हे0का0 सुनील यादव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
3- हे0का0 अवधेश यादव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
4- हे0का0 देवपूजन चौबै, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
5- हे0का0 कैलाश नाथ पाण्डेय, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
6- का0 विवेक यादव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment