सेराजुल होदा,
दुद्धी / सोनभद्र| नगर पंचायत चुनाव 2023 – 24 के नाम निर्देशन पत्रों के दाखिला के सातवें दिन रविवार को रेनुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष हेतु बीएसपी प्रत्याशी रामाश्रय यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया ,। वही नगर पंचायत दुद्धी से अध्यक्ष पद हेतु रामपाल जौहरी पुत्र देवनंदन ने 2 सेट में ,कमला चौरसिया पत्नी मिथिलेश चौरसिया ने 1 सेट में नामांकन दाखिल किया| पिपरी नगर पंचायत से दिग्विजय प्रताप सिंह पुत्र शत्रुध्न सिंह व अजित कुमार गुप्ता पुत्र अशोक कुमार ने अपना नामंकन दाखिल किया | अनपरा से विश्वम्भर सिंह पुत्र स्वर्गीय शिवप्रताप सिंह ने 1 सेट में प्रवीण पुत्र चंद्रभान ने 1 सेट में , गोपाल यादव पुत्र रामदरस यादव ने 2 सेट में ,मनोज यादव पुत्र शिवकैलाश ने 1 सेट में रामगोविंद पुत्र स्वर्गीय बबई ने एक सेट में अपना नामांकन दाखिल किया | वहीं दुद्धी से विभिन्न वार्डो के 9 लोगों ने , रेनुकूट से विभिन्न वार्डों से 13 लोगों ने , पिपरी से विभिन्न वार्डो से 27 लोगों ने , अनपरा से विभिन्न वार्डों से 26 लोगों ने अपना नामंकन दाखिल किया |नामांकन दाखिला का कार्य सोमवार को भी होगा। बता दें कि दुद्धी नगर पंचायत से रविवार तक कोई भी प्रत्याशी पार्टी लेवल से अभी तक अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। आप तक सभी प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन निर्दल प्रत्याशी के रूप में किया है।

