बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी
बीजपुर (सोनभद्र): स्थानीय चौराहे पर प्याऊ की व्यवस्था न होने से पड़ रही भीषण गर्मी में राहगीरों सहित आसपास के लोगों के बीच पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पानी के लिए सभी को इधर उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों, दुकानदारों व राहगीरों ने चटी चौराहों लोग इधर से उधर पानी का डब्बा खाली लिए पानी के लिए व्याकुल नजर आ रहे हैं । वही बीजपुर पुनर्वास जल निगम के द्वारा बनाई गई पानी की टंकी बस एक दिखावा बनकर रह गया है। वही लोगों का कहना है। की सिर्फ कागजों पर पानी आ रहा है धरातल पर कुछ और बयां कर रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोदय से कड़े लहजे में निवेदन किया है। की बीजपुर ग्राम पंचायत में जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था कराने की कृपा करें अन्यथा आक्रोशित ग्रामीण जनता सड़क पर उतरने को बाध्य होगी वहीं बीजपुर जनता ने प्याऊ के व्यवस्था की मांग की है। स्थानीय चौराहे पर स्वयंसेवी संगठनों व जिला प्रशासन द्वारा राहगीरों व लोगों की सुविधा के लिए प्याऊ की व्यवस्था नहीं कराई गई है।
इस कारण राहगीरों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। हर वर्ष संगठन की ओर से चौराहे पर प्याऊ की व्यवस्था कराई जाती थी, लेकिन इस वर्ष अब तक पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय चौराहा काफी व्यस्त रहता है। हर समय यहां पर राहगीर आते जाते रहते हैं। विडंबना यह है कि जिला प्रशासन द्वारा चौराहे पर पेयजल की कोई उचित व्यवस्था नहीं कराई गई है। बताया कि ग्राम सभा से रिबोर कर सोलर वाटर पंप लगा राहत दिलाने का काम किया । लेकिन पानी का जल स्तर नीचे जाने से पानी समस्या उत्पन्न होने लगा। है।

