*घटिया सड़क निर्माण कार्य देख ग्रामीण हुए खफा, कार्य रुकवाया।*

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र।चोपन विकास खंड के ग्राम पंचायत पटवध में रेलवे लाइन से कुरुहुल नाले तक पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क का निर्माण मानक व गुणवत्तापूर्ण को दरकिनार कर कराये जाने से स्थानीय ग्रामीण खफा हो होकर विरोध प्रदर्शन कर कार्य हो रोकवा दिए। ग्रामीणो का कहना था की लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा सड़क पेटिंग कार्य भारी पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है मिट्टी पर ही तारकोल का छिड़ककर गिट्टी डालकर सड़क बनायी जा रही है। जिसका मौके पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन कर कार्य को तत्काल बंद करा दिया गया है।ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुँचे सपा युवा नेता आशुतोष गुप्ता, के नेतृत्व मे कमलेश, शशीकांत मौर्य, गुड्डू मौर्य, संजय, विरेंद्र, साधु, आदि ग्रामीण मौजूद रहे तथा इन लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल गुणवत्ता युक्त सड़क निर्माण तथा संबन्धित ठेकेदार पर ठोस कार्रवाई की मांग की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment