पीएसी और पुलिस का कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

---Advertisement---

रवि सिंह

दुद्धी सोनभद्र। प्रयागराज में बीती रात अशरफ और अतीक के हत्या के बाद कस्बे की पुलिस हाई अलर्ट पर है। आज सुबह पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी दद्दन प्रसाद गोंड प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय कस्बा इंचार्ज संजय सिंह के अलावा बड़ी संख्या में पीएसी के जवान और पुलिस कस्बे के प्रमुख मार्गों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। पुलिस के अधिकारी कस्बे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी दद्दन प्रसाद गोंड ने कहा कि कोई भी व्यक्ति क्षेत्र में अशांति पैदा करने की कोशिश करेगा और किसी अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे नगर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है ऐसे में एक साथ तमाम व्यक्ति एकत्र ना हो। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि कस्बे में पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की हर संभव सहयोग करें अगर कोई समस्या हो तो पुलिस के अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान किया जा सकता है। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। जगह जगह सादे वर्दी में पुलिस और खुफिया विभाग को सतर्क कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था में बाधा बनेगा और कानून को अपने हाथ में लेगा ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment