निर्धारित मूल्य से अधिक दाम के साथ,देर रात्रि तक चलती है शराब की दुकानें।

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला/सोनभद्र – स्थानीय चौकी क्षेत्र में लगातार निर्धारित मूल्य से ज्यादा मुल्य लेकर , बियर , अंग्रेजी शराब बेचने व निर्धारित समय से ज्यादा समय , देर रात्रि तक बेचने का मामला प्रकाश में आ रहा जहां पुलिस प्रशासन मुक़दर्शन बनी हुई है।
डाला बाजार नगर पंचायत में अक्सर अंग्रेजी शराब, बियर निर्धारित मूल्य से ज्यादा दाम ग्राहकों से लेकर बिक्री की जा रही है। जिसकी शिकायत स्थानीय चौकी को करने के बाद भी कोई प्रभाव नही पड़ रहा । बताया जा रहा है कि कथित क्षेत्रो में कस्बा सिपाही कि डयूटी तैनात हैं। जिनसे शिकायत के बाद भी बढ़ते दाम व देर रात्रि तक संचालित हो रहे मदिरा की दुकानों पर प्रतिबंध नही लग पा रहा है। शिकायत करने के बाद मदिरा के दुकानदारों को फौरन अवगत करा दिया जाता है जिससे दुकान कुछ समय के लिए तो बन्द हो जाता है। परन्तु प्रशासन के जाते ही पुनः संचालन जारी हो जाता है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment