25 लाख का अंग्रेजी शराब नजायज के साथ एक ट्रक रॉबर्ट्सगंज पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किया गया बरामद।

---Advertisement---

हाजी सलीम हुसैन,,

रावटसगंज /सोनभद्र

25 लाख का अंग्रेजी शराब नजायज के साथ एक ट्रक

रावटसगंज व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किया गया बरामद।

पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन मे अवैध शराब परिवहन एवं तस्करी को रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 15.04.2023 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व आबकारी विभाग रॉबर्ट्सगंज की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान इको प्वाइंट राबर्ट्सगंज के पास से एक अवैध अंग्रेजी शराब लदी हुई ट्रक HP 97 4289 बरामद की गयी ट्रक पर कुल 316 पेटी इम्पीरियल ब्लू अवैध शराब कीमती 25 लाख रुपये बरामद की गयी । उक्त शराब पंजाब राज्य मे बिक्री हेतु निर्मित की गयी थी जो आगामी नगर निकाय चुनाव को प्रभावित करने हेतु अवैध रुप से तस्करी करके पंजाब राज्य से उत्तर प्रदेश राज्य लायी गयी । बरामद ट्रक एवं बरामद शराब से प्राप्त दस्तावेजो के आधार पर ट्रक स्वामी सुरेश यादव पुत्र सुरजीत यादव, निवासी ग्राम व पोस्ट दमताल तहसील इन्दौरा जनपद कांगड़ा हिमांचल प्रदेश व ट्रक चालक तथा प्रीनार्ड रिकार्ड इण्डिया लिमिटेड शराब निर्माता फ्रैक्ट्री के प्रबंध निदेशक के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 60/63/72 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम 1910 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*बरामदगी का विवरण-*
01.316 पेटी इम्पीरियल ब्लू शराब ।
02.DCM संख्या HP 97 4289 (ट्रक) ।

*बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरणः-*
01.प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
02. आबकारी निरीक्षक रोहित कुमार, रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
03.उ0नि0 श्री आशीष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
04.हे0का0 सुरेन्द्र प्रजापति, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
05.का0 रमेश गौड़, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
06. का0 शंकर लाल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
07.प्रधान आबकारी सिपाही रामकृष्ण यादव ।
08.आबकारी सिपाही आशीष कुमार यादव ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment