रेलवे क्लब में रेलकर्मियों ने बोधिसत्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाया गया।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। कल संध्या लगभग सात बजे स्थानीय रेलवे कालोनी में स्थित मनोरंजन क्लब में मनीष भारती की अध्यक्षता में भारत रत्न से सम्मानित बोधिसत्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्ष उल्लास के साथ रेल कर्मचारियों ने मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बसपा जिलाध्यक्ष बी.सागर. मौजूद रहें।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सर्वप्रथम मुख्यअतिथि द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए नमन किया तत्पश्चात सभी लोगों ने बारी-बारी श्रद्धा-सुमन अर्पित श्रद्धांजलि दी।
अपने संबोधन में मुख्य-अतिथि ने बाबासाहेब के अनमोल विचारों प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब यह मानते थे कि अच्छा दिखने के लिए मत जिओं,बल्कि अच्छा बनने के लिए जियो उन्होंने
जीवन-पर्यंत दबें कुचलें लोगों के जीवन स्तर में कैसे सुधार आए इसकी लड़ाई सामंतवादीओं से लड़ी तब जाकर हम सभी पिछड़े-दलित आज सर उठाकर जीते हैं और अपने अधिकारों की लड़ाई एकजुट होकर लड़ते हैं इसके प्रेरणास्त्रोत कोई और नहीं बल्कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी ही हैं जो हम सभी के आदर्श हैं। बारी-बारी से सभी वक्ताओं ने अपने बिचार रखें।
कार्यक्रम का सफल संचालन महेंद्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम समापन के सभी ने जायकेदार भोजन ग्रहण किया।
इस अवसर पर स्वागताकांक्षी के रुप में – पंच्चूराम, एस.के. भारती,ऐ.के.रवि, अनिकेत कुमार, दिलीप कुमार, रहें।
कार्यक्रम व्यवस्थापक- डी. के. गौतम,जीतलाल,अरुण कुमार, राजेश्वर राम, संजीव कुमार, मुरारी, के. के. चौधरी, जितेंद्र कुमार, सुरज कुमार, सनोज चौधरी, एस. के. कुशवाहा,एस.के सुमन,विजय कुमार,अवधेश एवं सैकड़ों रेलकर्मी मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment