अशोक मदेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई ओटीएपीएस द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 14.4.2023 से 20.4.2023 अग्निशमन के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु फायर सर्विस सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
जिसमें प्रबंधन वर्ग की ओर से मुख्य महाप्रबंधक दीपक कुमार, महाप्रबंधक (प्रशासनिक) जेके मिश्रा. वाई के गुप्ता एवं सुरक्षा बल ओबरा ईकाई के गाय प्रभारी कमांडेंट एच एस शर्मा,उप कमांडेंट पीके सिंहा के सयंत्र एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के समस्त अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे तथा शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक दीपक कुमार द्वारा उपस्थित सभी अधिकारीगण एवं जवानों को शपथ दिलाया गया।
इस वर्ष दिनांक 14.4.2023 से 20.4.2023 तक फायर सर्विस सप्ताह के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई ओबरा के अग्निशमन शाखा द्वारा संयंत्र के सभी कर्मचारी.मजदूरों के साथ स्कूलों एवं कॉलोनी वासियों मैं आज से नुकसान को कम करने के लिए जागरूकता हेतु अग्नि क्लासों निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सदैव मानव सेवा के लिए तत्पर रहता है।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, April 15, 2023 9:28 AM
---Advertisement---

