अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। बैरियर सिंदुरिया रोड हास्पिटल के पास ट्रैक्टर ट्रक के भिड़ंत में फिर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला बाल-बाल बच गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक खाली ट्रक एवं ट्रैक्टर सिंदुरिया की तरफ जा रहें थे तभी पास लेने के चक्कर में आपस में भिड़ंत हो गया और दोनों गाडियां आपस में फस गई। बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर एक महिला एक पुरुष सवार थे। दोनों गाड़ियों की भिड़ंत होने पर ट्रैक्टर से दोनों महिला पुरुष टूट गए जिसमें महिला तो बाल-बाल बच गई लेकिन दूसरा व्यक्ति ट्रक के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक का नाम लाल जी अंगरिया बताया जा रहा हैं।
घटना की सूचना होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु लोढ़ी भेज पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटीं।
बैरियर सिंदुरिया रोड पर ट्रक- ट्रैक्टर के भिड़ंत में फिर एक व्यक्ति की मौत, महिला बाल बाल-बाल बची।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, April 14, 2023 10:14 AM
---Advertisement---

