दीपू तिवारी संवाददाता
चकिया चंदौली /कल दिनांक 11/12/2022 को आने वाले विदेशी पर्यटकों का स्वागत श्री वी.के. पाण्डेय वन क्षेत्राधिकारी चंद्रप्रभा रेंज ने किया। श्री पांडेय ने कहा की सभी विदेशी सैलानियों का हम हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।
वाराणसी में 9 से 12 दिसंबर तक आयोजित ट्रैवल राइटर्स एंड ब्लॉगर्स कॉन्क्लेव में भाग लेने आए विदेशी सैलानियों का जत्था कल राजदरी, देवदरी एवं औरवाटांड़ जलप्रपात घूमने एवं सैर सपाटा करने के लिए आया हुआ था।
राजदरी, देवदरी और औरवाटांड जलप्रपात प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं, और पूर्वांचल का स्वर्ग कहे जाते हैं। काफी संख्या में सैलानी यहां हर वर्ष आते हैं परंतु इस वर्ष इतनी तादाद में विदेशी सैलानी पहली बार आए हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे देशी विदेशी सैलानियों में आकर्षण बढ़ेगा और आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।

