अशोक मदेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। ओबरा पी.जी. कालेज में शनिवार को संविधान दिवस पर विविध कार्यक्रमों के आयोजन के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय में संविधानकी उद्देशिका का वाचन महाविद्यालय के विद्वान प्रोफेसर डॉ. राधाकांत पांडेय के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापकों,कर्मचारियों और छात्र -छात्राओं द्वारा किया गया। साथ ही संगोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों को देश के संविधान के प्रति निष्ठा पूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार ने बताया कि हमारा संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इसमें विश्व के प्रमुख देशों के संविधानों की अच्छी-अच्छी बातों को समाहित किया गया है।
संस्कृत के विद्वान प्रोफेसर डॉ. राधाकांत पांडेय ने संविधान के प्रमुख उपबंधों की सारगर्भित व्याख्या की। वहीं कार्यक्रम के संयोजक इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सैनी ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए देश के संविधान के निर्माण के इतिहास तथा संविधान की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमें संविधान द्वारा प्रदत मौलिक अधिकारों के साथ-साथ हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों का भी निष्ठा पूर्वक पालन करना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. उपेंद्र कुमार, डॉ. विजय प्रताप सिंह यादव, डॉ.महीप कुमार, डॉ. वैशाली शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार ,महेश पाण्डेय, हरिओम यादव, सत्येंद्रछ यादव, मुकेश यादव, हर्षिता पांडे, अर्पिता पांडे, गरिमा सिंह, शिवानी सिंह,सहित छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

