पिपरी में एस.डी.एम. दुद्धी का मय फोर्स दौरा अवैध आवास खाली कराने हेतु दल बल के साथ आए। पिपरी की जनता के अनुरोध पर दिया चुनाव तक मोहलत।

---Advertisement---

 

संवाददाता दीपू तिवारी

पिपरी सोनभद्र आज पिपरी नगर में उस वक्त अफरातफरी और हड़कंप जैसा माहौल हो गया जब लोगों को खबर मिली कि एसडीएम दुद्धी और तहसीलदार मय फोर्स थाना पिपरी के पास आरा मशीन के बगल में सी टाइप आवास को खाली कराने के लिए पहुंचे हैं।
जल विद्युत निगम लिमिटेड, सिविल अनुरक्षण खंड पिपरी के अधिशासी अभियंता एवं अन्य अधिकारी/कार्मिक मौजूद थे। विद्युत विभाग के एस.डी.ओ भी अपने कर्मियों के साथ तत्काल विद्युत विच्छेदन करने हेतु मौके पर मौजूद थे। भारी संख्या में पुलिस बल एवं सी.आई.एस.एफ के जवान मौजूद थे।
जनता के बार-बार अनुरोध करने पर एस.डी.एम दुद्धी ने नगर पंचायत चुनाव तक की मोहलत तो लोगों को दे दिया। लेकिन कड़े शब्दों में चेताते हुए कहा कि यहां पर लोग अवैध तरीके से निवास तो कर ही रहे हैं, उस पर जमीन की खरीद बिक्री भी कर रहे हैं, एवं किराए पर भी चला रहे हैं। वह समझ ले कि इस बार कार्यवाही होकर रहेगी और ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
अब देखने वाली बात तो यह है की पिपरी की भूमि पर रहने वाली जनता का भविष्य क्या होता है?

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment