पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा नेत्र परीक्षण शिविर एवं निशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन,

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन,

रावर्ट्सगंज/सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा नेत्र परीक्षण शिविर एवं निशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन,
आज दिनांक-26.11.2022 को श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित एवं लॉयन्स क्लब रॉबर्ट्सगंज के सौजन्य से नेत्र परीक्षण शिविर एवं नि:शुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह, जनपद सोनभद्र द्वारा किया गया। उद्घाटन के पश्चात पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं एवं पुरुषों को नेत्र परीक्षण के सम्बन्ध में सम्बोधित कर इस समाज सेवा करने की सराहना की गयी तदोपरान्त चित्रकूट से आये चिकित्सकों से स्वयं का नेत्र परीक्षण कराया गया। लॉयन्स क्लब द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment