निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक सरगर्मी तेज, अधिकारियों ने किया बूथों का स्थलीय निरीक्षण।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जिसे लेकर गुरुवार को एसडीएम और तहसीलदार ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को एसडीएम राजेश कुमार सिंह और तहसीलदार सुशील कुमार ने नगर के गुरुद्वारा इंटर कॉलेज, रेलवे कर्मचारी इण्टर कालेज,केंद्रीय विद्यालय, प्राथमिक विद्यालयो में बनाए जाने वाले पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव को भयमुक्त व निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग व चौकस है। सभी बूथों का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही सभी बूथों पर साफ-सफाई, पानी,शौचालय व बिजली समेत सभी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है।
एसडीएम ने संबंधितों को पोलिंग बूथों पर बिजली, पानी,आने जाने वाले रास्तो इत्यादि की व्यवस्था के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत इत्यादि लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment