पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के नेतृत्व में पुलिस लाइन चुर्क  में जनपद के व्यापारी बन्धुओं के साथ की गयी गोष्ठी

---Advertisement---

क्राइम जासूस,

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के नेतृत्व में पुलिस लाइन चुर्क  में जनपद के व्यापारी बन्धुओं के साथ की गयी गोष्ठी

डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की अध्यक्षता में आज दिनांक 23.11.2022 को पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में स्थित सभागार कक्ष में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के सम्बंन्ध में जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों व पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी । इस दौरान मौजूद रहे जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों, बैंक मित्र व पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ घटित अपराधिक घटनाओं एवं उनकी सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने-अपने दुकानों/संस्थानों मे सीसीटीवी कैमरे का प्रयोग करने हेतु बताया गया साथ ही साथ उनकी समस्याओं के विषय मे जानकारी की गयी तथा उनके सुरक्षा के सम्बंध मे व्यापारी बंधुओं द्वारा पुलिस से जो भी सहयोग मांगा जायेगा उसमे पुलिस द्वारा मदद का भरोसा दिलाया गया । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री विजय शंकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन अमित कुमार तथा व्यापार संघ से इन्द्रेश सिंह, सूरज ओझा, चन्द्र प्रकाश जायसवाल, शिवम शर्राफ तथा बैक मित्र से गनेश चन्द्र, बृजेश कुमार सहित जनपद के अन्य व्यापारीगण/बैंक मित्र मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment