अधेड़ व्यक्ति का नाले में शव मिलने से क्षेत्र में मचा सनसनी।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
गुरमा/सोनभद्र । थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पटवध बसकटवा के नाले में एक अधेड़ 50 वर्षीय व्यक्ति शव मिलने से आस पास के क्षेत्रों में सनसनी मच गई। प्राप्त समाचार के मुताबिक मंगलवार को ग्राम पटवध बसकटवा नाले में एक अधेड़ व्यक्ति उम्र लगभग (50) का शव ग्रामवासियो ने देखा तत्पश्चात तत्काल इसकी जानकारी चोपन पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई कर जांच पड़ताल में जुट गई पुलिस द्वारा स्थानीय निवासियों से शव के शिनाख्त का काफी प्रयास किया गया, समाचार लिखे जाने तक शव‌ की शिनाख्त नहीं हो सका।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment