शिक्षक नदारद विद्यालयों पर फिर मिले लटकते ताले ग्रामीण अंचल में फिर हुई शिक्षा व्यवस्था बेपटरी विजय सोनी

---Advertisement---

बग्घा सिंह/अशफ़ाक कुरैसी)

बीजपुर। सोनभद्र शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाजनडीह और प्राथमिक विद्यालय परवतवां में शिक्षक न समय सारणी से आते हैं न ही समय से जाते हैं वे अपने ही सुविधा समय से आते हैं और जब चाहे चले जाते हैं। ऐसा ही मामला मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाजनडीह और प्राथमिक विद्यालय परवतवां में देखने को मिला बच्चे विद्यालय गेट के बाहर घूम रहे थे स्कूल में दोपहर 1:00 ताला बंद था पूछने पर बच्चे ने बताया कि आज टीचर ने छुट्टी कर दिया है क्योंकि उन्हें मीटिंग में जाना है वही ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक कभी भी समय पर ना हीं आते हैं और ना ही जाते हैं। ग्रामीण अंचल पर शिक्षा व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण शिक्षा के प्रति जागरूकता भी कम है सरकार स्कूल चलो अभियान में लाखों रुपए पानी की तरह बहा रही है लेकिन ग्रामीण अंचलों में विद्यालयों की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है विद्यालयों में अध्यापक या तो आते ही नहीं है या देर सबेर अपने निजी काम निपटाने के बाद खानापूर्ति के लिए आते ही हाजिरी लगाने के बाद उल्टे पैर कुछ ही देर बाद वापस हो लेते हैं पढ़ाने को लेकर अध्यापकों की रुचि ही बच्चों की कम उपस्थिति भी दर्शाती है दक्षिणांचल क्षेत्र की व्यवस्था कैसे सुधरेगी अधिकारी कब लेंगे संज्ञान खंड शिक्षा अधिकारी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझते वही बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया की मेरे संज्ञान में अभी आया है मैं इसे शक्ति से जांच कर ऐसे चिन्हित विद्यालयों पर कार्यरत अध्यापकों पर उचित कार्यवाही की जाएगी जबकि ऐसा ही मामला बीते 19 नवंबर 2022 दिन शुक्रवार को जरहां प्रथम विद्यालय पर एक महिला टीचर पिछले कई महीनों से नदारद हैं। इस विषय में महिला टीचर से बात करने पर कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं मिल पाया वही खंड शिक्षा अधिकारी देवमणि पांडे से बात हुई तो उन्होंने बताया मैं अभी मीटिंग में हूं मामला मेरे संज्ञान में आया है इसे जांच कर उचित कार्रवाई करने के बाद शाम को बताया जाएगा जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा लगातार कार्रवाई करने की बात कहीं जा रही है लेकिन आखिर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है इस बात को अभिभावक लगातार जानना चाहती है आज तक शिक्षकों के ऊपर कार्यवाही क्यों नहीं की गई है आखिर अभिभावक अपने बच्चों को किसके सहारे छोड़ें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment