एम एस हशन,
रेणुकूट/ सोनभद्र।
नगर पंचायत निर्वाचन नामावली 2022 अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर 2022 के उपरांत नगर पंचायत रेणुकूट के वार्ड नंबर 8 के वर्तमान सभासद श्री अशोक कुमार सोनकर का नाम उस सूची से नदारद दिखा । श्री अशोक सोनकर ने बताया कि नगर पंचायत निर्वाचन नामावली 2017 में उनका नाम था जिसके आधार पर वह चुनाव लड़कर सभासद बने थे और अभी सभासद रहते हुए उनका नाम सूची से गायब हो गया है जबकि उनकी पत्नी उनके बच्चों का नाम लिस्ट में मौजूद है । उनका कहना है कि उन्हें इस बार भी सभासद का चुनाव लड़ना है अगर उनका नाम नहीं रहेगा तो कैसे चुनाव लड़ पाएंगे। उनके द्वारा विपक्षियों पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि हो ना हो यह किसी साजिश के तहत किया गया है। अब तो एक जाँच का विषय है और जाँच के उपरांत यह स्पष्ट हो पाएगा के यह एक मामले भूल थी या कोई साजिश।
रेणुकूट नगर पंचायत में वर्तमान वार्ड सदस्य का नाम सूची से गायब।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, November 22, 2022 6:26 AM
---Advertisement---

