सार्वजनिक वितरण प्रणाली दुकान का जिलाधिकारी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण ।

---Advertisement---

सोनभद्र /उत्तरप्रदेश।
आज 21 नवम्बर, 2022 को जिलाधिकारी श्री चंद्र विजय सिंह ने आज ग्राम पंचायत बसौली में सार्वजनिक वितरण प्रणाली दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया, इस दौरान जिलाधिकारी ने कोटेदार से ग्रामीणों को दी जा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त की और गांव में कितने राशन कार्ड धारक हैं, के स्थिति का जायजा भी लिया गया, इस दौरान स्टाक का भी मिलान चावल व गेंहूं के बोरे को गिनने के बाद खाद्यान्न वितरण मशीन से मिलान सम्बन्धित पूर्ति निरीक्षक से किया गया। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक से राशन गोदाम से कोटे की दुकान तक आने की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिस पर पूर्ति निरीक्षक द्वारा विस्तृत तरीके से जानकारी दी गयी, इस दौरान कोटेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि राशन कार्ड धारकों को समय से अवगत कराते हुए उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, ग्राम प्रधान, कोटेदार सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment