बून्द बून्द पानी को तरस रहे का सहारा बना समाजिक कार्यकर्ता, निजी कंपनी ने पानी देने में खड़े किए हाथ

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र – स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के झपरहवाँ क्षेत्र में पानी की समस्या से ग्रामीण काफी समय से परेशान हैं जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं।
आपको बताते चलें कि झपरहवाँ क्षेत्र में लगभग सैकड़ों घर है जहां पर पानी और मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।झपरहवाँ के ग्रामीण बताते हैं कि जब डाला नगर में जेपी एसोसिएट्स कंपनी थी तब पानी टैंकर द्वारा पहुंचाया करता था और फिर बंद हो गया। उसके उपरांत अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी द्वारा पानी कुछ माह तक टैंकर से पहुंचाया गया और फिर वह भी बंद हो गया उसके बाद नगर पंचायत द्वारा शुरू किया गया वह भी बंद हो गया जिसके बाद क्षेत्र के ग्रामीण काफी परेशान थे जिसको देखते हुए डाला क्षेत्र के समाजिक कार्यकर्ता आमिल बेग द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का टैंकर चलवाया जा रहा है जिससे काफी राहत है।
वहीं बताते चलें कि छपरहवा टोला में एक बड़ी आबादी निवास करती हैं लेकिन पानी की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को नाले का पानी पीने हेतु निर्भर होना पड़ता था। समाजिक कार्यकर्ता आमिल बेग को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अविलंब झपरहवां टोला के लोगों से सम्पर्क करके उन्हें पीने के पानी हेतु एक टैंकर चलवा रहे हैं जो दिन में दो बार पानी की सप्लाई करता है ।
समाज सेवा के नाम पर दिकहावा करने वाली निजी कंपनी का खोखला समाजिक विकास चीख चीख कह रहा हैं।तथा झपरहवाँ नगर निवासियों ने बताया कि निजी कंपनी अल्ट्राटेक द्वारा 4 माह पूर्व पानी कुछ दिन आया उज़के बाद नगर पंचायत द्वारा मिला । जब दोनों ने अपने हाथ खड़े कर दिए तो । समाजिक कार्यकर्ता ने नगर वाशियों की सुनी। और जहां सभी खोखले दावे करने वाले एक टाइम पानी दिया करते थे वही । आज दो टाइम पानी मिला करता हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment