(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन। विकासखंड कोन के चाची कला में सोमवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष शमशेर अली के नेतृत्व में जिला महासचिव एवं विधानसभा राबर्टसगंज के प्रभारी विनय कांत चतुर्वेदी तथा कोन ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता की अगुवाई में काफी, किताब, पेंसिल, कटर तथा रबड़ इत्यादि चींजे 200 छात्राओं को वितरण किया गया इसके पश्चात बच्चों को नमकीन तथा मिठाई का पैकेट भी दिया गया गया।कार्यक्रम की शुरुआत महासचिव विन्यकांत चतुर्वेदी द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।श्री चतुर्वेदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चो को मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर धर्मेंद्र जी,संजय चतुर्वेदी अनिल चतुर्वेदी, विजय चतुर्वेदी जगदीश प्रजापति, सत्यम प्रजापति, सिकंदर प्रजापति, मोहन भारती, रमेश प्रजापति सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

