हाई स्कूल में अनुपस्थित अध्यापको का किया शिकायत

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन। ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर शनिवार को कोन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शंशाक शेखर मिश्रा ने तरिया क्षेत्र के पिंडारी,चकरिया हाई स्कूल व चकरिया प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।ब्लॉक प्रमुख ने बताया की निरीक्षण के दौरान पिंडारी हाई स्कूल में तैनात दो अध्यापक अनुपस्थित मिले वही पर स्थानीय स्तर पर तैनात अध्यापको ने बताया कि कभी कभार आते है और हमलोग को रखे है वही चकरिया हाई स्कूल में तैनात 7 अध्यापक में मात्र 2 उपस्थित मिले वही उनलोगों ने समुचित अनुपस्थित का कारण नही बताया वही इस विद्यालय में शौचालय भी उपयोग लायक नही होने के कारण उपयोग विहीन है जिससे छात्राओ को काफी असुविधा होती है जबकि इस विद्यालय में 130 छात्र छात्राओं का नामांकन है वही चकरिया परिषदीय विद्यालय में एक प्रभारी अध्यापक महीनों से गायब है वावजूद रजिस्टर में हस्ताक्षर मौजूद है जिस पर ग्राम प्रधान राजेश्वर प्रसाद ने उक्त रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर अनुपस्थिति लगाया वही इस सम्बंध में कोन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने जिला विद्यालय निरीक्षक व खण्ड शिक्षा अधिकारी को जानकारी दी और सभी अध्यापको को समय से व नियमित विद्यालय उपस्थित रहने के लिए अधिकारी से कहा वही ग्रामीणों शम्भू,राजकुमार,रामकुमार,हरगोविन्द आदि ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के इस कार्यवाही की प्रसंशा की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment