अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क कैलाश मंदिर के समीप बंद पड़े पेट्रोल टंकी का है, जहाँ शनिवार की दोपहर ऑफिस रूम के खिड़की का शीशा तोड़कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। किसी चीज के टूटने की आवाज सुनकर बगल के घर में मौजूद गृह स्वामी ने जब मौके पर जा कर देखा तो आवाक रह गए और शोरगुल करने लगे तभी चोरों ने गृह स्वामी से हाथापाई करना शुरू कर दिया। गृह स्वामी ने हौसला दिखाते हुए लोगो की मदद से चोर को अपने पकड़ लिया। तत्पश्चात पुलिस को सूचना दी गई।
सुचना पर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचें हल्का एस आई नवनीत चौरसिया ने चोर को कब्जे में थाने ले गये, ऐसे में सवाल यह उठता है कि पुलिस इन चोरों के खिलाफ कब कार्यवाही करेगी। इन चोरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई ना होने के कारण इनका हौसला बढ़ता ही जा रहा है, अभी तक तो रात में ही इस प्रकार की चोरी की घटनायें हो रही थी परंतु अब तो दिनदहाड़े भी चोरी की वारदातें होने लगी। पूर्व में भी नगर में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।,अब सोचनीय विषय यह हैं कि पुलिस हाथ लगे इन चोरों के खिलाफ क्या विधिक कार्रवाई करती है।
दोपहर में टंकी को चोरों ने बनाया निशाना,स्वामी के चिल्लाने पर लोगों ने दबोचा।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, November 12, 2022 3:40 PM
---Advertisement---

