सेराजुल होदा,
दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजखढ़ -दुम्हान की सड़क मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है | जिसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर व गांव वासी गिरकर घायल हो रहे हैं जबकि प्रतिदिन इस मार्ग से सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है | इस संबंध में गांव वालों ने एक सुर में बताया कि हमने कई बार सड़क निर्माण के लिए आवाज उठाई लेकिन आज तक इस मार्ग का निर्माण नहीं हो सका | आगे गांव वालों ने बताया कि हम लोगों के छोटे-छोटे बच्चे उसी मार्ग से विद्यालय को जाते हैं
लेकिन सड़क खराब होने के कारण अक्सर वे गिरकर चोटिल हो रहे हैं | और वापस घर आ जाते हैं जिससे उनकी शिक्षा पर भी बुरा प्रभाव पढ़ रहा है | स्थानीय ग्रामवासी संजय कुमार मौर्य, रघु मौर्य, रामसकत मौर्य, राम ज्ञान मौर्य, सुभाष मौर्य, अवधेश कुमार मौर्य आदि लोगों ने क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग का निर्माण जल्द से जल्द कराने की मांग की है |

