श्री खाटूश्याम वाले बाबा के भक्ति जागरण में बही भक्तिरस की धारा‌।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन /सोनभद्र । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम भक्त मंडल चोपन की तरफ से श्याम महोत्सव का आयोजन नगर स्थित श्याम लान में किया गया जिसमें बुधवार की सुबह 10:00 बजे श्री श्याम खाटू महाराज की प्रतिमा व निशान ध्वजा लेकर बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने नगर में यात्रा निकाला इस दौरान पूरा नगर भक्तिमय हो गया वहीं सायं श्याम जागरण का आयोजन हुआ जिसमें खाटू श्याम जी का भव्य दरबार सजाया जहाँ भारी संख्या में भक्तों ने बाबा के दरबार में मत्था टेका जागरण के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति दी जिसपर लोग बाग भावविभोर होकर पूरी रात्रि भक्तिरस के सागर में गोता लगाते रहे | इस मौके पर भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल संजीव त्रिपाठी, संजय जैन, आनंद अग्रवाल, हर्ष जैन, पवन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल अमित अग्रवाल मनीष अग्रवाल विजय अग्रवाल,समाजसेवी शेर खान, धर्मेश जैन, शोभित अग्रवाल सहित नगर की तमाम जनता सहित अग्रवाल समाज के लोग शामिल रहे|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment