बिजली विभाग की लापरवाही से कभी भी हो सकता हैं हादसा, मौत के साए में जीने को मजबूर हैं लोग।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,सिन्दुरिया रोड मुख्यालय के मुख्य मार्ग पर बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से कभी भी घट सकता हैं बड़ा दुर्घटना, स्थानीय निवासियों द्वारा लगातार 6 महीनों से शिकायत के बावजूद भी बिजली विभाग के द्वारा कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिससे कि चार गांव बिजली विभाग लापरवाही से पीड़ित हैं सिंदुरिया, वर्दियां,असनवा टोला, टिटहरी डार, गांव दरअसल चोपन सामुदायिक केंद्र के मुख्य मार्ग पर स्थित बिजली विभाग का दो पोल तारों के बल पर टिका हुआ है तार खुले हुए हैं और इतनी नीचे हैं कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय दुकानदारों व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बिजली विभाग से कई बार इसके लिए शिकायत की गई है। बावजूद इसके आज भी इस इलाके के तमाम लोग मौत के साए में अपनी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। वहीं बिजली विभाग इस मामले की जानकारी होने के बावजूद कुंभकरण निद्रा में सोई है। आश्चर्य की बात तो यह है कि यह स्वास्थ्य विभाग कैंपस के बीचोबीच शौचालय के जस्ट बगल में सिन्दूरीया के मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे पर स्थित है और लगभग जिले के सभी दफ्तर इसी मार्ग हो कर जाता है। बावजूद इसके बिजली विभाग को इसकी जानकारी ना होना चौंकाने वाली बात है। हालांकि मीडिया की दखल के बाद अब बिजली विभाग के द्वारा को उसी पर सुधारा जा रहा है सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि इस पोल की वजह से कोई अनहोनी दुर्घटना हो जाती है तो जिम्मेदारी किसकी होगी आम जनमानस या विधुत विभाग।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment