*प्रिंस भारती गोला फेंक में आया समूचे मण्डल में प्रथम अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की बारी,क्षेत्र में हर्ष की लहर

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी सोनभद्र । इस वर्ष की परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की मण्डल स्तरीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में दुद्धी के उ० प्रा ०वि० बीड़र में कक्षा 7 में पढ़ने वाला प्रतिभाशाली छात्र प्रिंस कुमार भारती ने गोला फेंक प्रतियोगिता में अपना व क्षेत्र का परचम लहराते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।प्रिंस के पिता स्व० अशोक कुमार भारती भले अब इस दुनिया में नहीं हैं पर उनकी आत्मा अवश्य ही अपने बच्चे की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हो रही होगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री महेन्द्र मौर्य ने बालक को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि ब्लॉक दुद्धी के बच्चे प्रति वर्ष क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले, मण्डल व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं।आशा है कि इस बार प्रिंस अवश्य ही राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर हमें गौरवान्वित करेंगे।प्रधानाध्यापक श्री मुसईराम ने कहा कि बालक प्रिंस में खेलकूद के प्रति असीम संभावनाएं हैं।यह प्रतिभाशाली बालक राज्य ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम है। आज विद्यालय परिवार की ओर से क्षेत्र के सम्मानित शिक्षकों की उपस्थिति में प्रिंस को सम्मानित किया जा रहा है।यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है।खेल शिक्षक यशवंत सिंह और शिवाजी सिंह ने कहा कि खेल में प्रथम आना कोई एक दिन के प्रदर्शन का ही परिणाम नहीं होता इसके पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत व लगन छिपी रहती है।बालक प्रिंस को राज्य स्तर पर नाम रोशन करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।खेल शिक्षक यशवंत सिंह,भोलानाथ एवम् अविनाश गुप्ता ने बालक को और ज्यादा निखारने के लिए जिम में नामांकन एवम् प्रशिक्षण की व्यवस्था का बीड़ा उठाया है।इस अवसर पर सर्वश्री चंद्रेश मौर्य,भोलानाथ,अविनाश गुप्ता,सुभाष, अंजू देवी,दुर्गेश आदि शिक्षक उपस्थित थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment