दिवंगत व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष को श्रद्धांजलि दें संगठित रूप से सहबोज का हुआ आयोजन

---Advertisement---

रवि सिंह

दुद्धी,सोनभद्र : व्यापार मंडल दुद्धी के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा ठेमा नदी तट पर सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत पूर्व अध्यक्ष अछैबर नाथ जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सदैव व्यापारी हित के लिए समर्पित रहने वाले दिवंगत अध्यक्ष अछैबर नाथ जी के योगदान को भुलाया नही जा सकता। उन्होंने अपने कार्यकाल में कभी किसी व्यापारी का अहित नही होने दिया।उनका असामयिक निधन व्यापारी समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।
वक्ताओं ने व्यापारियों को एकजुट व संगठित होकर एक बैनर के तले मजबूती के साथ रहने का सुझाव दिया।जिससे कि व्यापारी वर्ग अनावश्यक शोषण का शिकार न हो सके। नगर पंचायत चुनाव के भाजपा प्रभारी अरविन्द पांडेय ने प्रकृति की सुरम्य वादियों में स्थित ठेमा नदी की रमणीयता को देख अत्यधिक प्रभावित हुए और उसके पर्यटन के रूप में चतुर्दिक विकास कराने की बात से अपने को रोक नही पाये। उन्होंने उपस्थितजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस रमणीय स्थल को संरक्षित कर, उसकी सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए चहुमुखी विकास कराने का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा।
अंत मे सभी लोगों का अंगवस्त्रम से सम्मान कर, एक साथ सहभोज किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक अध्यक्ष त्रिलोकी सोनी, धीरज जायसवाल, राहुल जायसवाल,श्यामसुंदर अग्रहरि, धीरू गुप्ता समेत दर्जनों युवा व्यापारियों ने विशेष योगदान दिया।इस मौके पर भाजपा चुनाव संयोजक रामेश्वर राय,आरएसएस के जिला कार्यवाह रविन्द्र जायसवाल, चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, सुरेन्द्र अग्रहरि, दिलीप पांडेय, जुबेर आलम, कमलेश मोहन, पंकज कुमार बुल्लू, कमल कानू, अनिल कुमार,राकेश आजाद राजेश कुमार डॉ विनय सहित सम्मानित जन व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment