एसडीएम कार्यालय पहुँच दुद्धी नगर पंचायत वार्ड नं 7 के मतदाताओं ने मतदाता सूची से नाम हटाये जाने का जताया विरोध

---Advertisement---

 

सेराजुल होदा

दुद्धी ।सोनभद्र।नगर पंचायत के वार्ड नं 7 के मतदाता सूची से नाम काटे जाने को लेकर आज बुधवार को वर्तमान वार्ड सभासद प्रतिनिधि शाहनवाज उर्फ अन्नू के नेतृत्व में दर्जनों मतदाताओं ने दुद्धी तहसील स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर वार्ड नं 7 के सभी मतदाताओं ने मतदाता सूची से नाम नही काटे जाने और पूर्व की भांति यथावत सूची में नाम जुड़े रहने की मांग की है । साथ ही आपत्तिकर्ताओं पर सख्त से सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की है। एसडीएम कार्यालय के बाहर मौजूद वार्ड 7 के मतदाताओं ने बताया है कि पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान किया गया है और साजिशन नगर पंचायत के वार्ड नं 7 के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। और उनका मौलिक अधिकार छीना जा रहा है। जो कि लोकतंत्र का हनन है। सभी मतदाताओ ने आज दुद्धी तहसील में पहुँचकर अपना नाम सूची में पूर्व की भांति यथावत रहने देने की मांग की है। ताकि वे आने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अपना मतदान कर सके। मौके पर मौजूद वर्तमान वार्ड सभासद प्रतिनिधि शाहनवाज उर्फ अन्नू ने बताया कि सभी लोग स्थानीय वार्ड 7 निवासी है जिनका नाम आपत्तिकर्ताओं ने मृतक होने का व निवास स्थान से विस्थापन होने का हवाला देकर आपत्तिकर्ताओं ने मतदाता सूची से नाम हटाएँ जाने की मांग की गई है जो कि बिल्कुल गलत है सभी लोग चाहते है कि उनका नाम सूची में यथावत बना रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment