राकेश केशरी,
विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिले में पुलिस कप्तान के आदेशानुसार क्षेत्र में वांछित न्यायालय के वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज क्षेत्राधिकारी दुध्दि व थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान के कुशल निर्देशन में धूमा ग्राम पंचायत निवासी शिव कुमार पुत्र छोटू राम को धारा 307/ 506 के तहत गिरफ्तारी वारंट पर थाने के एसआई मोहम्मद अरशद खान, सिपाही हरेंद्र प्रसाद, रोहित यादव ने गिरफ्तार कर न्यायालय को भेजा।

