दुद्धी के विपुल का एनआईटी में हुआ चयन

---Advertisement---

रवि सिंह

दुद्धी/सोनभद्र| दुद्धी के विपुल अग्रहरी का चयन एनआईटी में चयन हो गया कल शनिवार को एनआईटी का परिणाम आते ही परिजन खुशी से झूम उठे और परिजनों में हर्ष व्याप्त हो उठा|परिजनों ने बताया कि विपुल नवोदय विद्यालय सोनभद्र से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी कर इंजीनियरिंग का तैयारी ऑनलाइन कोचिंग के जरिये कर रहा था और पहले प्रयास में एनआईटी का एग्जाम क्रैक कर लिया ,विपुल के पिता पेशे से अधिवक्ता है जो दुद्धी मुंसिफ कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं| पिता छोटेलाल गुप्ता ने बताया कि उनके पुत्र ने पिछले वर्ष नवोदय विद्यालय में इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप किया था ,बच्चे की सफलता से वे बहुत खुश है ,उन्होंने इसका श्रेय अपने इष्टमित्रों व शुभचिंतकों को दिया|सोमवार को नेशनल इंस्टीट्यूट आफ पटना में विपुल की कॉउंसलिंग है|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment