मुस्तकीम खान,,
सोनभद्र:– राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व यूपी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन पर 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक आउटरीच “हक हमारा भी तो है” अभियान की शुरुआत सोनभद्र जिले के सुदूर आदिवासी बहुल क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अशोक कुमार यादव प्रथम के निर्देशन सचिव विनय कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आज नगवा ब्लाक के वैनी ग्राम पंचायत भवन पर मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सदर तहसीलदार सुनील कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया । तहसीलदार ने बताया कि आपसी सुलह समझौते से निस्तारित वाद से आपसी भाईचारा, प्रेम सौहार्द बना रहता है जिसका नाजिर लोक अदालतों के माध्यम से देखने को मिल रहा है। पीएलवी राजन चौबे व मनोज कुमार दीक्षित ने संयुक्त रूप से बताया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को सुलभ व सक्षम न्याय जन जन तक पहुचाने के उद्देश्य से ग्रामीणों को उनके अधिकार बताने के लिए विधिक जागरूकता शिविर के साथ साथ समाज मे व्याप्त बाल विवाह, अंध विश्वास जैसी कुरीतियो को मिटाकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए अपील भी किया जा रहा है।इस दौरान चौकी प्रभारी योगेंद्र पाण्डेय,एडीओ पंचायत(प.)रामचरण प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि सतीश जायसवाल, लेखपाल राममूरत शास्त्री सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

