सोनभद्र ◆ छठ पर्व के संध्या पूजन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र द्वारा किया गया विभिन्न घाटों का निरीक्षण/भ्रमण
◆ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
◆सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की लगाई गई है ड्यूटी
छठ पर्व को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है
आज दिनांक 30.10.2022 को डाला छठ पर्व के संध्या पूजन के दौरान श्री कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद के विभिन्न छठ पूजन का निरीक्षण/भ्रमण किया गया। ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने- अपने सर्किल में तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी छठ पूजन घाटों पर लगातार भ्रमणशील रहते हुए पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है।

