राकेश केशरी,
विंढमगंज सोनभद्र आज छठ महापर्व पर विंढमगंज के सूर्य मंदिर पर शाम 5,30 से हो रही महाआरती आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र रहा, इस महाआरती को संपादित कराने के लिए बनारस से 8 सदस्य विद्वान पंडितों की एक टीम व सन क्लब सोसायटी के एक दर्जन युवा लड़के घंटा घड़ियाल शंखनाद की गूंज ध्वनि विस्तारक यंत्र से पूरे इलाके में फैल रहे थे सन क्लब के द्वारा इसके लिए आकर्षित स्टेज सुर्य मंदिर के सामने और सतत वाहिनी नदी पर स्थित चेक डैम के बीच धार में स्टेज बनाया गया है इस महाआरती में ऋषिकेश प्रसाद जयसवाल बनारसी जयसवाल किसने मयूर राम सकल जयसवाल अभिषेक प्रताप सिंह राकेश कुमार एडवोकेट ने पूरे श्रद्धा के साथ भाग लिया। सुर्य मंदिर 5 प्रांतों उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के लोग पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ हजारों की संख्या में एकत्रित है
क्लब के संरक्षक रमेश चंद्र एडवोकेट, संयोजक प्रभात कुमार व अध्यक्ष उदय कुमार जयसवाल अपने दो दर्जन टीमों के साथ विशाल व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने में लगे रहे किसी भी तरह की अनहोनी व अप्रिय घटना से निपटने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान पुलिस व पीएसी बल के साथ मौके पर मौजूद थे।
आज इस मौके पर 4 राज्यों से आए 5000 से अधिक महिला व पुरुषों ने भाग लिया तथा डूबते हुए भगवान सूर्य को लगभग 3000 महिला व पुरुषों ने अर्घ्य देकर अपने आस्था को जगाया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य रामसकल जी,झारखंड के पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, एमएलसी विनीत सिंह के प्रतिनिधि धीरज सिंह व डॉक्टर गौरव सिंह , दुद्धी विधानसभा के विधायक रामलाल गौड़, पूर्व विधायक हरिराम चेरो, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया व्यवस्था पर पैनी नजर थाना प्रभारी निरीक्षक सुर्यभान पीएसी बल व पुलिस बल , महिला कांस्टेबल के साथ क्लब के युवा सदस्यों के द्वारा साफ-सुथरा किया हुआ सततवाहिनी नदी पर बने चेकडैम पर स्नान कर रहे व्रती महिलाओं की सुरक्षा में मौके का निरीक्षण करते रहे। वही क्लब के द्वारा लगे हुए विशाल मेला में लगभग दो दर्जन व्यंजनों के दुकानों का आए हुए लोगों ने भरपूर आनंद उठा रहे है साथ ही साथ बच्चों को आनंदित करने के लिए लगे झूला मिकी माउस का भी भरपूर आनंद उठा रहे थे

