रवि सिंह/ सेराजुल होदा )
दुद्धी/सोनभद्र| नहाय खाय से शुरू हुए आस्था के चारदिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना को महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखा और छठ मैया के लिए प्रसाद तैयार किया|प्रसाद के रूप में मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर बनायीं|इसके बाद उपवासी महिलाओं ने इसे ग्रहण किया उसके बाद इस प्रसाद को घर के अन्य सदस्यों में बांटा गया ,जिसे बड़े आस्था के साथ ग्रहण किया गया|रविवार को सूर्यास्त के समय व्रती लोग नदी और घाटों पर पहुंच कर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी, इस दौरान सूर्यदेव को जल और दूध से अर्घ्य देंगी, साथ ही इस दिन व्रती महिलाएं छठी मैया के गीत भी गाएंगी|
आस्था का महा पर्व छठ आज ।सारी तैयारियां पूरी।
रेनूकूट/सोनभद्र।
विद्युत झालरों व आकर्षक पंडालों से सज गए छठ घाट ,आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां पूरी, रेनूकूट नगर पंचायत के अंतर्गत स्थित विभिन्न वार्डो में छठ घाटों की साफ सफाई युद्ध स्तर पर चला , घाटों को आकर्षक विद्युत झालरों व रंग बिरंगे पंडाल पंडालों से सजा दी गयी है ,सभी घाटों का धुलाई कर उसकी रंगाई पोटाई का कार्य जोरों पर चला,जिन कामो क् निरीक्षण नगर पंचायत रेनूकूट की अध्यक्षा श्रीमती निशा सिंह ने स्वम किया उन्होंने सभी को छठ की सुभकामना देते हुए कहा कि नगर पंचायत की तरफ से व्रतियों को इस छठ पूजा में छठ घाटों पर किसी भी प्रकार की असुविधा नही होनी दी जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि रेणुकूट मुर्द्धवा और खाड़पाथर के लगभग 34 घाटों का सुंदरीकरण कर भक्तजनों को समर्पित किया गया है ताकि लोग अच्छे से छठ मना सकें।
विभिन्न समाजसेवियों छठ घाटों को जाने वाले मार्गों पर मुफ्त में चाय,स्वच्छ पानी के साथ पूजन सामग्री वितरित किये जाने की तैयारी है|

