सेराजुल होदा,
दुद्धी सोनभद्र ।
हाथीनाला पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।थाना प्रभारी रविन्द्र प्रसाद ने बताया कि थाना चोपन पर पंजीकृत मुकदमे में न्यायालय में हाजिर न होने पर न्यायालय द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध वारंट जारी हुआ था।फरार चल रहे दोनों वारंटियों की तलाश की जा रही थी कि शनिवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे उपनिरीक्षक प्रेम शंकर मिश्रा ने हमराही संग वारंटी शंभू पुत्र राम सिंगार व गुलाब पुत्र राम सिंगार निवासी कोटा टोला जरंगाखाड़ी दोनों भाईयों को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

