सीडीओ ने छठ घाट व टीएचआर प्लांट का किया निरीक्षण

---Advertisement---

(रवि सिंह, क्राइम जासूस)
दुद्धी/सोनभद्र|
मुख्य विकास अधिकारी / सीडीओ सौरभ गंगवार ने दुद्धी ब्लॉक में हुए विभिन्न कार्यों का जमीनी हकीकत देखा| निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विधायक निधि से बने लौवा नदी के किनारे बने छठ घाट से का निरीक्षण किया ,इसके बाद वे धनौरा गांव स्थित राजकीय आईटीआई कैम्पस में सिडको से बन रहे एक बिल्डिंग के निर्माण कार्य को देखा और आवश्यक दिशानिर्देश दिए ,इसके बाद धनौरा में ही विधायक निधि से निर्मित नन्हकू बाबा धाम जाने वाली सीसी रोड का मुआयना किया और गुणवत्ता की जांच की|अंत में उन्होंने एनआरएलएम द्वारा बनवाई जा रही टीएचआर प्लांट का निरीक्षण किया ,जहां मशीनों के बीच जगह की तंगी देखकर इसे ठीक करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिए| उधर सीडीओ के हुए विकास कार्यो के साइट धमकने की सूचना लगते ही कारदायी संस्था सहित ठीकेदारों के हाथ पांव फूलने लगे लोगों की धड़कने तेज हो गयी कि कहीं आज उनके ऊपर गाज ना गिर जाए जब सीडीओ यहां से गये तभी सम्बंधितो ने राहत की सांस ली| इस मौके पर बीडीओ सुनील कुमार सिंह के साथ जेई एमआई संजय सिंह मौजूद रहें|बता दे कि एनआरएलएम द्वारा जल्द ही टीएचआर प्लांट का संचालन होने जा रहा है जहां आंगनबाड़ी केंद्रों पर बांटे जाने वाले पोषाहार जैसे दलिया ,सत्तू ,दाल ,रिफाइन तेल आदि का उत्पादन किया जाएगा|जिसकी देख रेख एनआरएलएम की महिलाएं करेंगी|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment