खरना का पर्व सम्पन्न ,व्रती कल अस्तलाचलगामी सूर्य को देंगी अर्घ्य

---Advertisement---

रवि सिंह,
दुद्धी/सोनभद्र| नहाय खाय से शुरू हुए आस्था के चारदिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना को महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखा और छठ मैया के लिए प्रसाद तैयार किया|प्रसाद के रूप में मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर बनायीं|इसके बाद उपवासी महिलाओं ने इसे ग्रहण किया उसके बाद इस प्रसाद को घर के अन्य सदस्यों में बांटा गया ,जिसे बड़े आस्था के साथ ग्रहण किया गया|रविवार को सूर्यास्त के समय व्रती लोग नदी और घाटों पर पहुंच कर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी, इस दौरान सूर्यदेव को जल और दूध से अर्घ्य देंगी, साथ ही इस दिन व्रती महिलाएं छठी मैया के गीत भी गाएंगी| विद्युत झालरों व आकर्षक पंडालों से सज गए तालाब व सरोवर

दुद्धी/सोनभद्र|आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां जोरों पर है ,क़स्बा स्थित विभिन्न तालाबों सहित आस पास के गांव के छठ घाटों की साफ सफाई युद्ध स्तर पर चल रहा है, घाटों को आकर्षक विद्युत झालरों व रंग बिरंगे पंडाल पंडालों से सजा दी गयी है ,सभी घाटों का धुलाई का कार्य जोरों से चल रहा है|विभिन्न समाजसेवियों छठ घाटों को जाने वाले मार्गों पर मुफ्त में चाय,स्वच्छ पानी के साथ पूजन सामग्री वितरित किये जाने की तैयारी है|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment