राज्यमंत्री ने सोनतट छठ्ठ घाट का निरीक्षण किया

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सोन नदी के पावन तट पर बने छठ घाट पर व्यापक रूप से तैयारी की गई है जिसका निरीक्षण करने शुक्रवार की सायं राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह गोंड़, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने पुरे छठ घाट का निरीक्षण किया जहाँ सुंदर व्यवस्था देखकर राज्यमंत्री ने काफी प्रसन्नता जाहिर की, बताते चले कि पुरे छठ घाट क्षेत्र को आकर्षक रूप से सजाया गया है। जगह जगह हाई मार्क्स लाइटों की एवं झालर से पूरे छठ घाट को प्रकाशमय किया गया है साथ ही घाट पर आने वाली व्रती माताओं बहनों के लिए लगभग एक दर्जन चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं वही सुरक्षा के मद्देनजर इस बार आतिशबाजी क्षेत्र को भी अलग कर दिया गया है। छठ घाट पर कई जगह सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं जहां आने जाने वाले लोग फोटोग्राफी कर सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नदी क्षेत्र में दर्जनों नाव व गोताखोरों की व्यवस्था की गई है साथ ही जगह जगह बेरिकेटिंग कर दिया गया है कोई भी व्यक्ति नदी में अंदर तक ना जा सके। घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चाय व अर्द्ध देने के लिए दूध की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि चोपन बैरियर स्थित सोन नदी के पावन तट पर बने छठ घाट को आदर्श नगर पंचायत द्वारा पूजा से 15 दिन पहले से ही साफ सफाई एवं सजावट का कार्य शुरू कर देता है जिसमें नगर पंचायत के पुरे कर्मचारियों समेत सफाई कर्मियों की बहुत ही अहम भूमिका रहती है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल के साथ ही पीएससी की दो प्लाटून फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है महिला पुलिस भी जगह जगह वर्दी के साथ ही सादे वर्दी में भी तैनात रहेगीं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment