मुस्तकीम खान,
करमा/सोनभद्र ,पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन तथा घोरावल क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में कर्मा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 27/10/22 को कर्मा थाना पुलिस टीम द्वारा पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 144/22 363,504,506 भादवि से सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता उम्र लगभग 16 वर्ष को सकुशल बरामद करते हुए नामजद अभियुक्त ओम प्रकाश पुत्र नखडू निवासी जुड़वरिया थाना कर्मा को गिरफ्तार किया है। अभियोग उपरोक्त में धारा 366 भादवि का साक्ष्य पाए जाने के बाद बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के लिए रवाना कर दिया गया है।दशहरा पर्व पर इमली पुर बाजार से एक नाबालिक 16 वर्षीय लड़की को एक युवक द्वारा जबरन भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने कर्मा थाने पर नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था। कर्मा थाना पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर अभियुक्त की तलास सुरु कर दिया था। नाबालिक लड़की को बरामद होने के बाद जहां पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं दूसरी तरफ परिजनों में व्याप्त चिन्ता से मुक्ति मिली है।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में राजेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष कर्मा, उप निरीक्षक देवी शंकर यादव, हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह, का हृदय लाल, महिला कांस्टेबल ममता सिंह शामिल रही।

