हाजी सलीम हूसैन,
रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र।
उपजिलाधिकारी सदर श्री रमेश कुमार द्वारा सदर विधायक श्री भूपेश चौबे के साथ आगामी लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता एवं सहजता हेतु आवश्यक तैयारियों को लेकर छठ घाटों का क्षेत्र भ्रमण किया गया। छठ घाटों के निरीक्षण के क्रम में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए जो निम्नवत हैं-

1. छठ घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराना।
2. समुचित बैरिकेडिंग कराना।
3. आवश्यकतानुसार भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना।
4. वॉच टावर स्थापित करना।
5. घाट के जल का ट्रीटमेंट/सफाई।
6. छठ समितियों के साथ बैठक।
7. गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग करते हुए लाल रस्सी लगाना।
8. गोताखोरों को प्रतिनियुक्त करना।
9. ट्रैफिक की सुचारू व्यवस्था रखना।
10. संपर्क मार्गों की मरम्मती।
11. खतरनाक घाटों का चिन्हीकरण एवं बैरीकेडिंग।
12. घाटों के संपर्क पथों की आवश्यक मरम्मती।
13. छठ पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों का आवश्यक सहयोग प्राप्त करना।
14. चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव।
15. रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था।
16. पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से भीड़ नियंत्रण आदि कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
रॉबर्ट्सगंज उपजिलाधिकारी श्री रमेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी,महिला कांस्टेबल और सादे कपड़ों में पुलिस टीम भी मौजूद रहेगी।

