सेराजुल होदा,
दुद्धी, सोनभद्र, जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से आज दिनांक-27.10.2022 को क्षेत्राधिकारी सदर चारु द्विवेदी के नेतृत्व में थाना रायपुर पुलिस द्वारा मय पीएसी बल थाना क्षेत्र ग्राम झड़पी- झड़पा व सांड स्त्रोत में, थाना दुद्धी पुलिस द्वारा ग्राम करमडांढ व कटौली तथा थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा ग्राम रानीताली व सालाडीह के जंगलों में मय पीएसी सघन कॉम्बिंग की गयी ।
काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।

