ब्यूरो, क्राइम जासूस,
बभनी , सोनभद्र : विकास खंड के ग्रामसभा सतबहनी में बीते दो महीने से हैंडपंप खराब होने से ग्रामीण पानी पीने को तरस रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत करने पर भी ग्राम प्रधान या कोई जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की सुनने को तैयार नहीं है और न ही हैंडपंप की मरम्मत के लिए ध्यान दे रहा है। अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि आज दो महीने बीत जाने के बाद भी खराब पड़े हैंडपंप का मरम्मत नहीं हो पा रहा है। पानी के लिए गांव के लोग इधर-उधर भटक रहे हैं, किसी तरह अन्यत्र जगह से पीने के पानी की व्यवस्था करने को विवश हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि काफी समय से हैंडपंप खराब पड़ा हैं जिसकी शिकायत हम लोगों ने ग्राम प्रधान के पास कई बार किया लेकिन अभी तक 2 महीने से खराब पड़े हैंडपंप को बनवाया नहीं गया है। और गांव में भी साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। गांव को स्वच्छ व निर्मल रखने के लिए हर ग्राम सभा में सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई है फिर भी गांव में कूड़ा कटकर का अंबार लगा हुआ है। आरोप लगाया कि अधिकारियों के मिलीभगत से सफाई कर्मी भी अपनी ड्यूटी नहीं करते हैं। सफाई कर्मियों का कोई अता पता ही नहीं ही है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान रामसुन्दर अगरिया , धिरसाह अगरिया, पन्नालाल , धर्मबीर , अमरेश ,प्रभावती देवी आदि लोगो ने ग्राम प्रधान व ब्लाक के अधिकारियों से तत्काल हैंडपंप मरम्मत कराने के साथ लापरवाही बरत रहे सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

