पुलिस अभिरक्षा से फरार हत्या का आरोपी शातिर अभियुक्त को चोपन पुलिस ने किया गया गिरफ्तार*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया ,चोपन सोनभद्र)

पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अभियुक्त *लल्लू केवट पुत्र रामविचार, निवासी ग्राम नौटोलिया कोटा, थाना चोपन जनपद सोनभद्र* जो पुलिस अभिरक्षा से जिला संयुक्त चिकित्सालय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर वाराणसी टी0वी0 इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था जिसके संबन्ध में थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी में मु0अ0स0 192/2022 धारा 223,224 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में तत्काल टीम गठित कर अभियुक्त उपरोक्त को करगरा मोड चौराहे मारकुण्डी थाना चोपन जनपद सोनभद्र से पुलिस हिरासत में लिया गया तथा विधिक कार्रवाई हेतु थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी को सुपुर्द किया गया ।

*गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-*
1.प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, थाना चोपन,जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 गणेश पाण्डेय, थाना चोपन,जनपद सोनभद्र ।
3.आरक्षी रामबाबू थाना चोपन,जनपद सोनभद्र ।
4.आरक्षी अमरेश कश्यप, थाना चोपन,जनपद सोनभद्र ।
5.आरक्षी अजीत कुमार, थाना चोपन,जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment